ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरदेवरिया में रात भर बांध पर पहरा दे रहे ग्रामीण

देवरिया में रात भर बांध पर पहरा दे रहे ग्रामीण

देवरिया की सभी प्रमुख नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। रुद्रपुर में बंधे में रात को रिसाव होने लगा। रात को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद रिसाव को बंद किया। रुद्रपुर और बरहज में नदियां खतरे के...

देवरिया में रात भर बांध पर पहरा दे रहे ग्रामीण
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSat, 19 Aug 2017 04:06 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया की सभी प्रमुख नदियों का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। रुद्रपुर में बंधे में रात को रिसाव होने लगा। रात को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद रिसाव को बंद किया। रुद्रपुर और बरहज में नदियां खतरे के निशान से 30 से 70 सेमी ऊपर बह रही हैं। रुद्रपुर में राप्ती और गोर्रा अपना कहर बरपा रही है। नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद और पिछले कुछ दिनों से गोरखपुर मंडल में हो रही बारिश से नदियों में जल स्तर बढ़ रहा है। रुद्रपुर में गोर्रा और राप्ती के जल स्तर में काफी वृद्धि हुई है। गोर्रा खतरे के निशान से 20 सेमी और राप्ती .30 सेमी नीचे बह रही है। गोर्रा और राप्ती के जल स्तर में रात भर में 10 सेमी की वृद्धि हुई है। शनिवार को गोर्रा 71.20 सेमी और राप्ती 70.80 सेमी पर बह रही है। बथुआ नदी पर नकईल सेमरौना बांध पर पिड़हनी गांव के पास बने रेगुलेटर का फाटक जर्जर हो गया है। उस फाटक से शुक्रवार की रात को पानी का रिसाव होने लगा है। पिड़हरी गांव के समीप ही इसी बंधे पर शाही के माद से रिसाव होने लगा। इसे देखकर पिड़हनी, कैथवलिया, ढाला, नऊवा समेत दर्जनों गांव के लोग जुट गए और रिसाव को बंद करने में जुट गए। उधर बरहज के परसिया देवार में बाढ़ के पानी से 23 टोले जलमग्न हो गए हैं। परसिया देवार में टूटे बंधे का मरम्मत कार्य जेसीबी लगाकर कराया जा रहा है। इसके लिए प्रशासन और स्थानीय लोग लगे हुए हैं। पिछले दिनों 10 मीटर तक बंधा टूट गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें