ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरचाचा-भतीजा ईद की सेवई देने गए थे, ट्रक ने रौंद दिया 

चाचा-भतीजा ईद की सेवई देने गए थे, ट्रक ने रौंद दिया 

देवरिया। हिन्दुस्तान टीम  जिस घर में ईद की तैयारी चल रही थी, वहां पलक झपकते ही मातम छा गया। भतीजे को साथ लेकर चाचा बहन के घर ईद की सेवई देने गए थे। वहां से लौटते समय ट्रक ने दोनों को रौंद दिया।...

चाचा-भतीजा ईद की सेवई देने गए थे, ट्रक ने रौंद दिया 
Deoria,DeoriaTue, 20 Jun 2017 08:24 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। हिन्दुस्तान टीम 
जिस घर में ईद की तैयारी चल रही थी, वहां पलक झपकते ही मातम छा गया। भतीजे को साथ लेकर चाचा बहन के घर ईद की सेवई देने गए थे। वहां से लौटते समय ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। यह दर्दनाक हादसा बलिया के उभाव थाने में हुआ। 

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया उर्फ श्यामपुर के रहने वाले अरसद (40) पुत्र मो. अली दुबई में कमाते थे। पिछले माह ही मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर दो साल बाद घर लौटे थे। सोचा ईद मनाकर ही अब दुबई जाएंगे। ईद की तैयारी घर में जोरों पर चल रही थी। अरसद अपने भतीजे अयाम (12) के साथ बाइक से मंगलवार को अपनी छोटी बहन सिद्दी के घर बलिया के सिकन्दरपुर ईद की सेवई पहुंचाने गए थे। दोपहर बाद दोनों चाचा भतीजा वापस घर आ रहे थे।

अभी वह बेल्थरा सलेमपुर मार्ग पर उभाव थाना के समीप ही पहुंचे थे कि सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। इस हादसे में अरसद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अयाम गंभीर रुप से घायल हो गया। आस पास के लोग उसे उभाव स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। चाचा भतीजे की मौत की खबर अरसद के मोबाइल से उनके छोटे भाई इरशाद को पुलिस ने दी।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर बलिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। छोटा भाई इरशाद और ग्राम प्रधान असलम के साथ बलिया रवाना हो गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें