ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरदुष्कर्म में असफल होने पर किशोरी को जान से मारने की कोशिश

दुष्कर्म में असफल होने पर किशोरी को जान से मारने की कोशिश

गोरखपुर के कैम्पियरगंज से दवा लेकर घर लौट रही किशोरी के साथ रास्ते में शोहदे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर वह गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश किया। लेकिन लोगों को आता देख वह कान की...

दुष्कर्म में असफल होने पर किशोरी को जान से मारने की कोशिश
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरWed, 20 Sep 2017 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर के कैम्पियरगंज से दवा लेकर घर लौट रही किशोरी के साथ रास्ते में शोहदे ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर वह गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश किया। लेकिन लोगों को आता देख वह कान की बाली खींच कर फरार हो गया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है। कैम्पियरगंज क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार को दवा लेकर शाम करीब 6 बजे घर लौट रही थी। लालपुर गुलरिहा विद्यालय के पास सुनसान जगह पर मनबढ़ युवक किशोरी को रोक कर छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर वह उसका गला दबा कर जान से मारने की कोशिश करने लगा। लेकिन लोगों को आता देख वह कान की बाली खींच कर फरार हो गया। किशोर घर पहुंच कर परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें