ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरकेंद्रीय मंत्री के साथ देवरिया में 1500 लोगों ने किया सामूहिक योग

केंद्रीय मंत्री के साथ देवरिया में 1500 लोगों ने किया सामूहिक योग

देवरिया। हिन्दुस्तान टीम  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देवरिया में पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में 1500 लोगों ने एक साथ योग किया। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कार्यक्रम का शुरूआत की। योग...

केंद्रीय मंत्री के साथ देवरिया में 1500 लोगों ने किया सामूहिक योग
हिन्दुस्तान टीम ,देवरियाWed, 21 Jun 2017 01:10 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। हिन्दुस्तान टीम 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देवरिया में पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में 1500 लोगों ने एक साथ योग किया। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कार्यक्रम का शुरूआत की।
योग प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए सुबह से ही लोग पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पहुंचने लगे। योगाचार्य आशुतोष सिंह ने यहां पर लोगों को योग कराया।  इसके लिए भव्य मंच बना था। पहली पंक्ति में 50 लोगों के लिए गद्दे बिछाए गए थे। इस पंक्ति में केंद्री मंत्री,विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी रहे। महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई थी। यहां पर डीएम सुजीत कुमार, एसपी राजीव कुमार मल्होत्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें