पति के साथ मोबाइल पर देख रही थी फिल्म, कट गई चोटी
30 वर्षीय साहिया खातून अपने पति के साथ मोबाइल पर फिल्म देख रही थी। इस बीच किसी ने उनकी चोटी काट दी, साहिया खातून को पता नहीं चला, न ही उनके पति जैनुद्दीन को। इस घटना के सामने आने के बाद सनसनी मच गई...
30 वर्षीय साहिया खातून अपने पति के साथ मोबाइल पर फिल्म देख रही थी। इस बीच किसी ने उनकी चोटी काट दी, साहिया खातून को पता नहीं चला, न ही उनके पति जैनुद्दीन को। इस घटना के सामने आने के बाद सनसनी मच गई है।
जैनुद्दीन ने बताया कि वह अपनी पत्नी साहिया के साथ चौराहे के ग्राहक सेवा केंद्र पर गए थे। दोनों वापस घर लौटे और दोनों मोबाइल पर फ़िल्म देखने लगे। इसी बीच साहिया किसी काम से छत से नीचे आई। उसने अपने बाल पर हाथ लगाया तो उसकी चोटी कटी थी। चोटी कटवा की घटना से डरी महिला ने अपने पति को बताया। इसके बाद जैनुद्दीन ने ग्राम प्रधान चंद्रशेखर सिंह को दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुची और लोगो को अफवाह से दूर रहने की सलाह दिया।