ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरट्रक की ठोकर से बालक की मौत, ग्रामीणों ने रामजानकी मार्ग किया जाम

ट्रक की ठोकर से बालक की मौत, ग्रामीणों ने रामजानकी मार्ग किया जाम

चौराहे से सामान खरीद कर साइकिल से घर जा रहे बालक को तेज गति की ट्रक ने रौंद दिया। इससे बालक की मौत हो गई, जबकि बालक का चाचा गंभीर रुप से घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रामजानकी मार्ग पर जाम लगा...

ट्रक की ठोकर से बालक की मौत, ग्रामीणों ने रामजानकी मार्ग किया जाम
हिन्दुस्तान टीम, बरहज (देवरिया)Wed, 19 Jul 2017 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

चौराहे से सामान खरीद कर साइकिल से घर जा रहे बालक को तेज गति की ट्रक ने रौंद दिया। इससे बालक की मौत हो गई, जबकि बालक का चाचा गंभीर रुप से घायल हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रामजानकी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम को सामाप्त कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। 


      बरहज थाना क्षेत्र के गौरा कटईलवा गांव के पलिया टोला निवासी अशोक प्रसाद का 10 वर्षीय बेटा सागर बुधवार की शाम को रिश्ते के चाचा इन्द्राशन के साथ साइकिल से चौराहे पर गया था। जहां से देर शाम को दोनों घर वापस लौट रहे थे। अभी दोनों रामजानकी मार्ग पर पलिया मोड़ के समीप ही पहुंचे थे कि बरहज के तरफ से आ रही तेज गति की ट्रक ने साइकिल सवार को रौंद दिसा। इससे सागर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका चाचा गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों ने दौड़ाकर ट्रक चालक को पकड़ लिया।

आक्रोशित लोगों ने रामजानकी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एसओ सतेन्द्र कुमार पाण्डेय और एसआई सुदेश शर्मा मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने पर एसडीएम अरुण कुमार सिंह, सीओ वरुण मिश्र, तहसीलदार वंशराज राम, नायब तहसीलदार सुनीता गुप्ता मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों का समझा बुझाकर तीन घंटे बाद जाम समाप्त कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें