ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरपीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ : केशव प्रसाद मौर्य

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ : केशव प्रसाद मौर्य

कुशीनगर के हाटा नगर पालिका के पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करते हुए उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती की ओर बढ़ रहा है। अन्य...

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ : केशव प्रसाद मौर्य
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,कुशीनगर Sat, 18 Nov 2017 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

कुशीनगर के हाटा नगर पालिका के पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा करते हुए उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती की ओर बढ़ रहा है। अन्य देश भारत के आगे घुटने टेक रहे हैं। यह भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनता के समर्थन से हुआ है। जनता ने समर्थन देकर केन्द्र एवं प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनायी।

इसी का नतीजा है कि देश व उप्र विकास की ओर कदम बढ़ा चुका है। दूसरी ओर पार्टी के कार्यकर्ताओं को हनुमान की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा आज विश्व की नंबर एक पार्टी बन गयी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि विकास के लिए केन्द्र एवं प्रदेश की तरह निकाय चुनाव में भाजपा की सरकार बनायें। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें