ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरभू-माफियाओं के खिलाफ गांधी प्रतिमा के नीचे सपा नेता ने शुरू की भूख हड़ताल 

भू-माफियाओं के खिलाफ गांधी प्रतिमा के नीचे सपा नेता ने शुरू की भूख हड़ताल 

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता समाजवादी पार्टी नेता कुंवर प्रताप सिंह ने सोमवार से टाउन हाल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने चेताया कि प्रशासन ने उनकी मांगों पर विचार नहीं...

भू-माफियाओं के खिलाफ गांधी प्रतिमा के नीचे सपा नेता ने शुरू की भूख हड़ताल 
Gorakhpur ,Gorakhpur Mon, 26 Jun 2017 09:16 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता
समाजवादी पार्टी नेता कुंवर प्रताप सिंह ने सोमवार से टाउन हाल स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने चेताया कि प्रशासन ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो वे बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे।

सपा नेता कुंवर प्रताप सिंह का आरोप है कि चौरीचौरा तहसील क्षेत्र स्थित रुद्रापुर में विजय प्रताप सिंह की जमीन है। उनका आरोप है कि उसी जमीन पर एक दबंग कब्जा करना चाहता है। उन्होंने इस मामले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। प्रशासन ने यह तय कर दिया कि जमीन विजय प्रताप की ही है, इसके बावजूद आरोपितों को भूमि कब्जा करने से रोक नहीं रहा है।'

कुंवर प्रताप सिंह ने कहा कि सोमवार को 11 बजे वह भूख हड़ताल पर बैठे हैं। समय रहते प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं सुनी तो वह मजबूर होकर बड़ा आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। उसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें