ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बिल तत्काल प्रभाव से माफ और राजस्व वसूली पर रोक

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बिल तत्काल प्रभाव से माफ और राजस्व वसूली पर रोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बिल और राजस्व वसूली पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इन क्षेत्रों में प्रभावित लोगों के बिजली बिल तत्काल प्रभाव से माफ कर दिया...

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बिल तत्काल प्रभाव से माफ और राजस्व वसूली पर रोक
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,गोरखपुरSat, 19 Aug 2017 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बिल और राजस्व वसूली पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इन क्षेत्रों में प्रभावित लोगों के बिजली बिल तत्काल प्रभाव से माफ कर दिया है। योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को हेलीकाप्टर, स्टीमर और पैदल निरीक्षण करने के पश्चात शनिवार को हिन्दुस्तान से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में जिस तरह से बाढ़ आई है, यह एक अप्रत्याशित घटना है। उन्होंने उनकी पूरी संवेदना और सहानुभूति बाढ़ पीडि़तों के साथ है। 

संबंधित विभाग तटबंधों को बचाने में नाकाम रहे
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि कहा कि तमाम उपाय के बाद भी संबंधित विभाग तटबंधों को सुरक्षित रखने में नाकाम रहे हैं। ईश्वर की कृपा है कि अब तक कोई जनहानि नहीं हुई है। केवल धन हानि हुई है। प्रदेश सरकार द्वारा इसकी भरपाई की जाएगी।

क्षति का आंकलन करने में जुटा प्रशासन
मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगल कौडिय़ा क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव में तकरीबन 91-92 मकान क्षतिग्रस्त है। अभी बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है। लेकिन स्पष्ट दिखता है कि व्यापक क्षति हुई है। उनसे किसी तरह की राजस्व वसूली पर भी रोक लगा दी गई है। जिन लोगों का मकान इस बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया है, उन्हें प्रदेश सरकार हर संभव मदद करेगी। 

बाढ़ पीड़ित परिवार को सूखा खाद्य पदार्थ प्रदान करेगा प्रशासन
मुख्यमंत्री ने हर बाढ़ पीड़ित परिवार को 10-10 किलोग्राम आटा-चावल, दोदो किलोग्राम नकम, मिट्टी का तेल, सरसो का तेल, माचिस और प्लास्टिक आदि तत्काल प्रदान करने के आदेश दिए गए हैं। 

शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर
मुख्यमंयत्री ने शुद्ध पेयजल की उपलब्धता पर भी जोर दिया। कहा कि जिन क्षेत्रों में हैंडपंप है, वहां क्लोरीन की गोली वितरित की जाए, उसे इस्तेमाल करने के तरीके बताए जाए। पेयजल का संकट खड़ा न हो,प्रशासन इसका ध्यान रखेगा। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें