ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरनीना देवी बनीं संतकबीरनगर की नई जिला पंचायत अध्‍यक्ष

नीना देवी बनीं संतकबीरनगर की नई जिला पंचायत अध्‍यक्ष

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा समर्थित नीना देवी ने जीत हासिल की। कुल 32 मतों में से 31 मत पड़े। अविश्वास मत से हटाए गए संतोष यादव ने मतदान में भाग नहीं लिया। कुल पड़े 31 मतों में से...

नीना देवी बनीं संतकबीरनगर की नई जिला पंचायत अध्‍यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरTue, 22 Aug 2017 04:52 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा समर्थित नीना देवी ने जीत हासिल की। कुल 32 मतों में से 31 मत पड़े। अविश्वास मत से हटाए गए संतोष यादव ने मतदान में भाग नहीं लिया। कुल पड़े 31 मतों में से नीना देवी को 17 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी प्रमोद यादव को 14 मत मिले। नीना देवी ने तीन मतों के अंतर से जीत हासिल की। इससे पूर्व सुबह 11 बजे गहमा गहमी के बीच मतदान शुरू हुआ। कलेक्ट्रेट पर भारी सुरक्षा रही। बाहर सैकड़ों समर्थकों की भीड़ जमा रही। अंदर सिर्फ जिला पंचायत सदस्यों को ही प्रवेश दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें