ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरबारात में आतिशबाजी ने ले ली एक जान, मच गया बवाल

बारात में आतिशबाजी ने ले ली एक जान, मच गया बवाल

महराजगंज। हिन्दुस्तान टीम  द्वारपूजा के समय छोड़ा जा रहा पटाखा एकमा गांव में घर के बाहर सो रहे वृद्ध के मच्छरदानी में घुस कर फट गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस घटना को लेकर वृद्ध के परिजन...

बारात में आतिशबाजी ने ले ली एक जान, मच गया बवाल
Maharajganj ,Maharajganj Thu, 08 Jun 2017 12:16 PM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज। हिन्दुस्तान टीम 
द्वारपूजा के समय छोड़ा जा रहा पटाखा एकमा गांव में घर के बाहर सो रहे वृद्ध के मच्छरदानी में घुस कर फट गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस घटना को लेकर वृद्ध के परिजन व घरातियों के बीच मारपीट हो गई। पटाखा फटने से झुलसा वृद्ध झगड़े को सुलझाने पहुंचा। इसी दौरान उसे किसी ने धक्का दे दिया।  

इससे वह गिर कर चोटिल हो गया। परिजन इलाज के लिए लक्ष्मीपुर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों  ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अधिकतर बाराती बुधवार रात में ही भाग गए। किसी तरह गुरुवार सुबह दूल्हन की विदाई की गई। एकमा गांव में काठे के घर बुधवार रात बारात आई थी। द्वारपूजा के समय बाराती पटाखा फोड़ने लगे। इसी दौरान एक पटाखा बगल में चारपाई पर सो रहे वृद्ध भोनू उर्फ मगहरू की मच्छरदानी में घुस कर फट गया। इस घटना में मगहरू  झुलस गया।

उसके परिजन भी घर से बाहर निकल गए। पटाखे को लेकर कहासुनी शुरु हो गई। देखते ही देखते घराती व मगहरू के परिजनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस बीच झुलसा मगहरू दोनों पक्षों को समझाने उनके बीच गया। इसी दौरान धक्का-मुक्की में वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद  उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन मगहरू को इलाज के लिए लक्ष्मीपुर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर क ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर रात में मौके पर पहुंची पुरन्दरपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए गुरुवार सुबह भेज दिया।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें