ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरभक्‍तों की श्रद्धा का केन्द्र है बाबा भंगेश्वरनाथ का मंदिर, मनोकामनायेंं पूरी करते हैैं महादेव

भक्‍तों की श्रद्धा का केन्द्र है बाबा भंगेश्वरनाथ का मंदिर, मनोकामनायेंं पूरी करते हैैं महादेव

संतकबीरनगर। हिन्दुस्तान टीम संतकबीरनगर मेंहदावल रोड पर बखिरा बाजार में बाबा भंगेश्वरनाथ का मंदिर लोगों की श्रद्धा का केन्द्र है। मान्यता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना अवश्य पूरी होती...

भक्‍तों की श्रद्धा का केन्द्र है बाबा भंगेश्वरनाथ का मंदिर, मनोकामनायेंं पूरी करते हैैं महादेव
Santkabirnagar,SantakbirnagarMon, 17 Jul 2017 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

संतकबीरनगर। हिन्दुस्तान टीम
संतकबीरनगर मेंहदावल रोड पर बखिरा बाजार में बाबा भंगेश्वरनाथ का मंदिर लोगों की श्रद्धा का केन्द्र है। मान्यता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना अवश्य पूरी होती है। सावन मास में सुबह शाम प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। सोमवार के दिन तो अभिषेक के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा होता है।  

मन्दिर के पुजारी नागा गोस्वामी ने बताया कि बाबा भंगेश्वर नाथ शिव मंदिर सैकड़ों बर्ष पुराना है। यहा पूर्व में घना जंगल था। लोक कथाओं के अनुसार यहां भोले नाथ स्वयं प्रकट हुए थे। इसलिए इन्हें स्वयं-भू महराज भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में थारुओं का निवास था। इन्हीं के द्वारा यहां पूजा-पाठ की शुरुआत की गई। बाद में धीरे-धीरे लोग इस स्थान को बाबा भंगेश्वर नाथ के नाम से जानने लगे। मंदिर का जीर्णोद्धार बखिरा निवासी जगन्नाथ प्रसाद ने किया जो वर्तमान स्वरूप में है। 

शिवलिंग पर नहीं है छाजन
इस मंदिर की खासियत है कि शिवलिंग के ऊपर कोई छाजन नहीं है। कई बार पुजारी श्री गोस्वामी ने बताया कि शिवलिग के ऊपर लोगों द्वारा कई बार छाजन लगाने का प्रयास किया गया परन्तु वह रात में स्वयं गिर जाता था। ऐसा कई बार हुआ। अन्त में भक्तों ने महसूस किया कि लगता है कि भोलेनाथ को छाजन के नीचे रहना स्वीकार नहीं है। यहां शिवलिंग के ऊपर खुला छोड़ दिया है। पुजारी ने बताया इसीलिए भोलेनाथ को झारखंडी बाबा भी कहा जाता है।

सावन में अभिषेक के लिए जुटती है भीड़ 
पुजारी श्री गोस्वामी ने बताया कि सावन माह में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहता है। भीड़ अधिक होने के बावजूद सभी के सहयोग से बारी बारी भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। उन्होंने बताया कि भोले बाबा बहुत ही दयालु हैं। मन से जो भी उनसे मांगा जाए उसे बाबा अवश्य पूरी करते हैं। यहां पर क्षेत्र के व दूर दराज के लोग हमेशा पूजा-पाठ व अनुष्ठान के लिए आते रहते हैं। भोलेनाथ अपने दरबार में आने वाले भक्तों की मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें