ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरआंधी-तूफान ने बस्ती में ली महिला समेत चार की जान

आंधी-तूफान ने बस्ती में ली महिला समेत चार की जान

आंधी तूफान ने गुरुवार की आधी रात बस्ती में कहर बरपाया और अलग-अलग हादसों में चार की जान चली गई। लालगंज के ठोकवा मोड़ पर तूफान के चलते अनियंत्रित होकर बंधे के नीचे गिरी बोलेरो चालक की मौत हो गई। पेड़...

आंधी-तूफान ने बस्ती में ली महिला समेत चार की जान
Center,GorakhpurFri, 26 May 2017 12:15 PM
ऐप पर पढ़ें

आंधी तूफान ने गुरुवार की आधी रात बस्ती में कहर बरपाया और अलग-अलग हादसों में चार की जान चली गई। लालगंज के ठोकवा मोड़ पर तूफान के चलते अनियंत्रित होकर बंधे के नीचे गिरी बोलेरो चालक की मौत हो गई। पेड़ गिरने से धौरूखोर में महिला व स्कूल की दीवार ढहने से गरवाह में वृद्ध की जान चली गई। कलवारी के डेल्हवा में डेयरी पर काम कर रहे मजदूर की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। लालगंज के चौबाह में संतकबीर नगर जिले के महुली थानान्तर्गत अमरौना से बारात आई थी। भोजन कर लौट रही बारातियों से भरी बोलेरो लालगंज-बानपुर बंधे पर ठोकवा के पास तूफान के चलते अनियंत्रित होकर 25 फिट नीचे चली गई। बोलेरो पर एक पेड़ की डाली भी टूटकर गिर गई। हादसे में बोलेरो चालक राम संवारे निवासी अमरौना, थाना महुली जनपद संतकबीरनगर की मौत हो गई। पांच अन्य बाराती घायल हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें