ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरनेपाल की पहाडि़यों में हो रही बारिश: महराजगंज में उफनाईं नदियां 

नेपाल की पहाडि़यों में हो रही बारिश: महराजगंज में उफनाईं नदियां 

नेपाल की पहाड़ियों पर दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश का असर शनिवार को नदियों पर दिखा। चंदन नदी खतरे के निशान से 20 सेमी तो प्यास भी 25 सेमी ऊपर बहने लगी। दोनों पहाड़ी नदियां ऊफान पर हैं। दोनों के...

नेपाल की पहाडि़यों में हो रही बारिश: महराजगंज में उफनाईं नदियां 
हिन्‍दुस्‍तान टीम ,महराजगंजSat, 12 Aug 2017 03:38 PM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल की पहाड़ियों पर दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश का असर शनिवार को नदियों पर दिखा। चंदन नदी खतरे के निशान से 20 सेमी तो प्यास भी 25 सेमी ऊपर बहने लगी। दोनों पहाड़ी नदियां ऊफान पर हैं। दोनों के  बांध से पानी ओवरफ्लो भी हो रही है। इससे कई गांवों में भी पानी पहुंचने लगा है। बाढ़ बचाव में प्रशासन सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी जुटे हैं। इस बीच किसी अनहोनी की आशंका में ग्रामीण सामान समेटने लगे हैं। 

चंदन नदी बकुलडिहा नदी टोला के पास ओवरफ्लो कर रही है। वहीं प्यास/झरही भी ठूठीबारी कोतवाली के पीछे ओवरफ्लो करना शुरू कर दी है। नदी का पानी गांवों की ओर बढ़ रहा है। इससे हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। नदी का पानी एक बार फिर लक्ष्मीपुर खुर्द की पुलिस चौकी और प्राथमिक विद्यालय को अपनी चपेट में ले लिया है। ग्रामीण इस बात को लेकर सहमे हैं कि यदि नदी का बाध टूटा तो गांवों को बचा पाना मुश्किल होगा। 

-------------------------------------------------

इन गांवों की मुख्य सड़कों पर बह रहा पानी 

ठूठीबारी क्षेत्र के माधवनगर-तुर्कहिया, भरवलिया, कड़जा से गड़ौरा, लक्ष्मीपुर खुर्द से गड़ौरा, नौनिया से लौहरौली जाने पाली सड़कों पर दो से ढाई फिट पानी बह रहा है। इससे आवागमन बाधित हो गया है। बड़ी मुश्किल से ग्रामीण घरों से बाहर निकल रहे हैं। 

---------------------------- 

नदी       खतरे का निशान                   अभी के हालात 

चंदन      101.5                               101.25 

प्यास       102.25                             102.50  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें