ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरडबल मर्डर: देवरिया में गला दबाकर दम्‍पत्ति को मौत के घाट उतारा

डबल मर्डर: देवरिया में गला दबाकर दम्‍पत्ति को मौत के घाट उतारा

देवरिया। हिन्दुस्तान टीम  देवरिया में घर में सो रहे दम्‍पत्‍त‍ि को जाने किसने मौत के घाट उतार दिया। दोनों की हत्‍या गला दबाकर की गई। पुलिस ने गांव के ही एक...

डबल मर्डर: देवरिया में गला दबाकर दम्‍पत्ति को मौत के घाट उतारा
Deoria,Gorakhpur Tue, 06 Jun 2017 01:49 PM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। हिन्दुस्तान टीम 
देवरिया में घर में सो रहे दम्‍पत्‍त‍ि को जाने किसने मौत के घाट उतार दिया। दोनों की हत्‍या गला दबाकर की गई। पुलिस ने गांव के ही एक व्‍यक्‍त‍ि को हिरासत में लिया है। पुलिस को आशंका है कि लेन देन के विवाद में वारदात हुई है। 

पिपरपाती गांव के रहने वाले सत्यनारायण (उम्र 45 वर्ष) गाय-भैंस खरीदने-बेचने का व्‍यवसाय करते थे। गांव में इनका पुश्तैनी मकान है। गांव के बाहर कुछ दूरी पर कटरैन डालकर ये पत्नी शांति (उम्र43वर्ष) के साथ रहते थे। सोमवार की रात घर से खाना खाकर पति-पत्नी कटरैन में सोने चले गए। मंगलवार की सुबह दोनों अपने बिस्तर पर मृत पाए गए।

इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। दंपत्ति की हत्या की खबर मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी राजीव मल्होत्रा फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार दंपति की गला दबाकर हत्या की गई है। सत्यनाराण के बडे़ बेटे राहुल ने बताया कि करीब एक  सप्ताह पूर्व उसके पिता का गांव के एक व्यक्ति से विवाद हुआ था। पुलिस उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें