ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरनागपंचमी पर होगा दंगल: गोरखपुर केशरी, कुमार और अभिमन्यु के खिताब के लिए भिड़ेंगे पहलवान

नागपंचमी पर होगा दंगल: गोरखपुर केशरी, कुमार और अभिमन्यु के खिताब के लिए भिड़ेंगे पहलवान

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता  मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ संरक्षण में इस बार भी नागपंचमी पर कुश्ती और तैराकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। दोनों ही प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को नकद...

नागपंचमी पर होगा दंगल: गोरखपुर केशरी, कुमार और अभिमन्यु के खिताब के लिए भिड़ेंगे पहलवान
Gorakhpur ,Gorakhpur Mon, 24 Jul 2017 06:46 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता 
मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ संरक्षण में इस बार भी नागपंचमी पर कुश्ती और तैराकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। दोनों ही प्रतिस्पर्धाओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता की शुरूआत 27 जुलाई से होगी जबकि समापन 28 जुलाई को होगा। 

 प्रतियोगिता के विजेताओं को गोरखपुर केशरी, गोरखपुर कुमार और वीर अभिमन्यु के खिताब से नवाजा जाएगा। सभी खिताब के लिए पुरस्कार स्वरूप पहलवानों को नकद राशि भी दी जाएगी। गोरखपुर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि हर खिताब के लिए प्रतिभागी के वजन तय है। गोरखपुर केशरी के प्रतिभागी का वजन 70 किलोग्राम से अधिक होना चाहिए। गोरखपुर कुमार के लिए वजन की सीमा 60 और 70 किलोग्राम एवं वीर अभिमन्यु खिताब के प्रतिभागियों के वजन का मानक 50 से 60 किलोग्राम के बीच है।

दो दिन चलेगा आयोजन
आयोजन से जुडे़ अरुणेश शाही बताते हैं कि 27 जुलाई की सुबह 8 से 10 बजे तक प्रतिभागियों का वजन किया जाएगा। उसी दिन 11 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। 28 जुलाई को सेमीफाइनल और फाइनल के लिए कुश्ती होगी। इस दिन विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया जाएगा।  

यह होगी नकद पुरस्कार की राशि
पुरस्कार का नाम         प्रथम पुरस्कार      द्वितीय पुरस्कार 
गोरखपुर केशरी            11000 रुपये        5100 रुपये
गोरखपुर कुमार             5100 रुपये         2500 रुपये 
वीर अभिमन्यु               3000 रुपये        2000 रुपये

तैराकी प्रतियोगिता का भी होगा आयोजन
कुश्ती प्रतियोगिता के साथ मंदिर परिसर के भीम सरोवर में गोरखपुर कुश्ती संघ की ओर से तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि 28 जुलाई को शाम 4 बजे से होनी वाली प्रतियोगिता का आयोजन वरिष्ठ और कनिष्ठ दो वर्ग में होगा। इन प्रतियोगिताओं के लिए प्रतियोगियों का चयन मौके पर ही किया जाएगा।

प्रतियोगिता प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार तृतीय पुरस्कार
वरिष्ठ वर्ग 2000 1500 1000
कनिष्ठ वर्ग 1500 1000 0750

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें