ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरपाल्य व्यवस्था के विरोध में रसोइयों ने भरी हुंकार

पाल्य व्यवस्था के विरोध में रसोइयों ने भरी हुंकार

कुशीनगर जिला मुख्यालय पर पाल्य व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को जिले भर की रसोइयों ने हुंकार भरी। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद रसोइयों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र अपर एसडीएम को सौंपा।...

पाल्य व्यवस्था के विरोध में रसोइयों ने भरी हुंकार
हिन्दुस्तान टीम, कुशीनगरTue, 08 Aug 2017 03:19 PM
ऐप पर पढ़ें

कुशीनगर जिला मुख्यालय पर पाल्य व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को जिले भर की रसोइयों ने हुंकार भरी। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद रसोइयों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र अपर एसडीएम को सौंपा। रसोइया पाल्य व्यवस्था के नाम पर हटाई गईं रसोइयों को दोबारा सेवा में रखने सहित 9 मांगों को लेकर आंदोलित थीं।
प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में प्रदेश सचिव सुगंती देवी सहित बड़ी संख्या में रसोइया मौजूद रहीं। रसोइयों का कहना रहा कि जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात रसोइयों खास कर विधवाओं को पाल्य व्यवस्था दिखा कर सेवा से बाहर कर दिया जा रहा है। जबकि ग्राम शिक्षा समिति भी शासनादेश के विपरीत काम कर रही हैं। पुराने रसोइयों को हटा कर नई भर्तियां शुरू की जा रही हैं। रसोइयों ने आरोप लगाया कि ग्राम शिक्षा समितियों की मनमानी के कारण विद्यालयों में मीनू के अनुसार भोजन नहीं बन रहा है।

बढ़ाया जाए मानदेय
रसोइयों का कहना रहा कि हटाई गईं रसोइयों को प्राथमिकता के आधार पर विद्यालयों में रखा जाय और रसोइयों को बढ़ा मानदेय दो हजार आनलाइन खातों में भेजने की व्यवस्था की जाय।

बकाया मानदेय मांगा
 रसोइयों का वर्ष 2016 का बकाया मानदेय दिया आय, निकाली गईं रसोइयों को तत्काल काम पर रखा जाय, रसोइयों को ड्रेस उपलब्ध कराया जाय और विद्यालयों में लकड़ी के चूल्हों की जगह रसोई गैस पर खाना बनवाने की व्यवस्था की जाय।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें