ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरडीडीयू कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह के चीफ गेस्‍ट होंगे सीएम

डीडीयू कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह के चीफ गेस्‍ट होंगे सीएम

डीडीयू कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। इस आशय की जानकारी जिला प्रशासन व कर्मचारी संघ अध्यक्ष को शासन से मिल गई है। इसके बाद से कर्मचारी संघ व जिला...

डीडीयू कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह के चीफ गेस्‍ट होंगे सीएम
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरFri, 09 Jun 2017 10:18 PM
ऐप पर पढ़ें

डीडीयू कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। इस आशय की जानकारी जिला प्रशासन व कर्मचारी संघ अध्यक्ष को शासन से मिल गई है। इसके बाद से कर्मचारी संघ व जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। डीडीयू कर्मचारी संघ का चुनाव 2 मई को हुआ था। उसी दिन देर शाम को रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया। महेन्द्र नाथ सिंह को अध्यक्ष, सुधा विश्वबिन्दु को महामंत्री तथा सुरेन्द्र यादव उपाध्यक्ष चुने गए। कर्मचारी संघ तभी से शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री को बुलाने के प्रयासों में जुटा था। अब सीएम कार्यालय ने इसकी स्वीकृति दे दी है। कर्मचारी संघ अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह ने बताया कि 14 जून को ढाई बजे से दीक्षा भवन में समारोह आयोजित होगा। कुलपति प्रो. वीके सिंह समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सीमित संख्या में ही मेहमान बुलाए जा रहे हैं, क्यों कि प्रशासन की यही मंशा है कि दीक्षा भवन में जितनी सीटें हों, उतने ही आमंत्रण भेजे जाएं। दीक्षा भवन में कुल करीब 350 सीटें हैं, चार सौ के आस पास निमंत्रण पत्र छपवाए जा रहे हैं। कर्मचारी नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के इंतजार में ही शपथ ग्रहण में थोड़ा विलंब हुआ है। डीएम व एसएसपी ने समारोह स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही कर्मचारी नेताओं से कार्यक्रम की रूप रेखा जान ली है। सुरक्षा का खाका तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार की शाम को भी संघ पदाधिकारियों से अधिकारियों ने वार्ता की। कार्यक्रम का विस्तृत विवरण जानने के अलावा प्रवेश के लिए कार्ड आदि जारी करने पर भी चर्चा हुई। निर्णय लिया गया निमंत्रण पत्र ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश का आधार होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें