घाघरा नदी में डूबे बच्चों का 24 घंटे बाद भी पता नहीं
बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल से बुधवार की देर शाम साढ़े सात बजे मां को नदी में छलांग लगाने से रोकने के दौरान घाघरा नदी में समा गए दोनों बच्चों का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चला। महिला को डूबने से बचा लेने वाले...
Center,GorakhpurThu, 25 May 2017 09:48 PM
ऐप पर पढ़ें
बड़हलगंज-दोहरीघाट पुल से बुधवार की देर शाम साढ़े सात बजे मां को नदी में छलांग लगाने से रोकने के दौरान घाघरा नदी में समा गए दोनों बच्चों का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चला। महिला को डूबने से बचा लेने वाले मछुआरों ने गुरुवार को पूरे दिन नदी का पानी छाना लेकिन बच्चों का पता नहीं चला। उधर घटना की जानकारी पाकर महिला का पति बड़हलगंज पहुंचा और उसे अपने साथ घर ले गया।