ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरआज हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी

आज हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी

युनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को बैंक कर्मचारी काम-काज ठप कर हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में बैंको में लेन-देन का काम ठप रहेगा। हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारी यूनियन सोमवार को पूरे...

आज हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मचारी
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरTue, 22 Aug 2017 12:19 AM
ऐप पर पढ़ें

युनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को बैंक कर्मचारी काम-काज ठप कर हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में बैंको में लेन-देन का काम ठप रहेगा। हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारी यूनियन सोमवार को पूरे दिन जनसम्पर्क में जुटी रही। युनाईटेट फोरम आफ बैंक यूनियंस के अध्यक्ष के के तिवारी ने बताया कि केंद्र सरकार के बैंकिंग सेक्टर में सुधार के प्रस्ताव का विरोध में यूनियम फोरम आफ बैंक यूनियंस ने बैंको की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया। देशभर के 10 हजार कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सभी बैंको के कर्मचारी एसबीआई मुख्य शाखा पर जुटेंगे। विरोध प्रदर्शन करके मांग पत्र केन्द्र सरकार को भेजेंगे। ....... यह है मांगे- -सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको का निजीकरण न किया जाए -बैंको के विलय की योजना को रोका जाय - कारपोरेट अनार्जिक आस्तियों को बट्टे खाते में न डाला जाय -एनपीए के कारण ग्राहकों पर अतिरिक्त भार एवं सेवा शुल्क न बढ़ाया जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें