ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरपत्नी के आत्महत्या के बाद पति ने भी की जान देने की कोशिश

पत्नी के आत्महत्या के बाद पति ने भी की जान देने की कोशिश

पति से विवाद के बाद शनिवार की रात में महिला ने छत की कुण्डी में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने भी फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि उसकी जान जाती...

पत्नी के आत्महत्या के बाद पति ने भी की जान देने की कोशिश
हिन्दुस्तान संवाद ,बेलीपारSun, 17 Sep 2017 08:51 PM
ऐप पर पढ़ें

पति से विवाद के बाद शनिवार की रात में महिला ने छत की कुण्डी में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब पति को इसकी जानकारी हुई तो उसने भी फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि उसकी जान जाती उससे पहले ही घरवालों ने बचा लिया और अस्पताल ले गए। गले की हड्डी टूटने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवक ने दो साल पहले मुम्बई में युवती से प्रेम विवाह किया था। घरवालों को यह शादी मंजूर नहीं थी लिहाजा वे अलग रहते थे।
दुखद
फंदे पर लटकने के दौरान घरवालों ने बचाई जान, हालत गम्भीर
दोनों ने किया था प्रेम विवाह, घरवालों को मंजूर नहीं थी शादी 
अलग रहकर करते थे गुजारा, शराब का आदि हो गया था पति
घर में होता था झगड़ा इसी को लेकर पत्नी ने की आत्महत्या  

बेलीपार के भरवल गांव निवासी 25 साल का लल्लू निषाद अपनी पत्नी खुशी से प्रेम विवाह किया था। मुम्बई में पेंट पालिस के दौरान लल्लू का खुशी से प्रेम हुआ। वहीं पर दोनों ने शादी की और लल्लू उसे लेकर घर आया। प्रेम विवाह की जानकारी के बाद खुशी को उसके ससुराल में किसी ने पंसद नहीं किया। उन्हें घर से अलग कर दिया। पत्नी के साथ लल्लू अलग रहने लगा। इस दौरान वह शराब पीने का आदि बन गया। 
जब शराब के नशे में घर आता तो पत्नी से उसका विवाद होता। शनिवार को भी उनके बीच विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि रात में किसी समय खुशी ने छत की कुण्डी फंदा लगा कर जान दे दी। लल्लू को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने रविवार की सुबह फांसी लगा ली। आत्महत्या करने के दौरान लोगों ने देख लिया और लल्लू को बचा लिया। हालांकि उसकी हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर लखनऊ रेफर कर दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक  लल्लू गले की हड्डी टूट गई है। वहीं दूसरी ओर खुशी के शव का ससुराल वाले अन्तिम संस्कार करने ले जा रहे थे कि किसी ने 100 नम्बर पर इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस रास्ते से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में चर्चा यह भी है कि लल्लू ने पत्नी की जान ले ली और आत्महत्या बताने के लिए शव को फंदे से लटका दिया था अपने भी जान देने की कोशिश की। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि खुशी ने आत्महत्या किया है या फिर उसकी हत्या की गई है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें