ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुरभूमि पर कब्जे को लेकर 40 राउण्ड फायरिंग, एक की मौत

भूमि पर कब्जे को लेकर 40 राउण्ड फायरिंग, एक की मौत

गोरखपुर। हिंदुस्तान टीम झंगहा क्षेत्र के अमडीहा गांव में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे भूमि पर कब्ज़ा करने को लेकर दो पक्षों में करीब 40 राउण्ड फायरिंग हुई। गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। चार से...

1/ 4
2/ 4
3/ 4
4/ 4
हिंदुस्तान टीम,GorakhpurFri, 23 Jun 2017 08:54 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरखपुर। हिंदुस्तान टीम
झंगहा क्षेत्र के अमडीहा गांव में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे भूमि पर कब्ज़ा करने को लेकर दो पक्षों में करीब 40 राउण्ड फायरिंग हुई। गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई। चार से ज्यादा जख्मी हो गए। 
सभी घायलों का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल असलहा भी बरामद हो गया है। अमडीहा गांव में 5 बीघा खेत को लेकर दो पक्षों में लम्बे समय से  विवाद चल रहा है। पूर्व में वह भूमि बलदेव उपाध्याय के नाम थी और अशोक तिवारी के कब्जे में थी। 4 वर्ष पूर्व बलदेव उपाध्याय ने खोराबार के जंगल सिकरी निवासी फूलचंद यादव को बैनामा करा दिया था। उसके बाद अशोक तिवारी और बलदेव के पक्ष में कब्ज़ा को लेकर विवाद चलने लगा। शुक्रवार की सुबह 11 बजे 50-60 की संख्या में जंगल सिकरी से बाइक और ट्रैक्टर से असलहा लेकर खेत जोतवाने के लिए फूलचंद अमडीहा गांव पहुंच गए। 

वारदात
4 अन्य गोली से घायल, मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज 
5 बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों में चार साल से चल रहा विवाद 
50-60 की संख्या में एक पक्ष गया था भूमि पर कब्जा करने
23 जून शुक्रवार की शाम झंगहा के अमडीहा गांव में हुई वारदात 


और नहीं आई पुलिस
इसकी सूचना अशोक तिवारी को मिली तो उन्होंने थाना के साथ ही डायल 100  पर  सूचना दी। झंगहा पुलिस मौके पर नहीं पहंुची इसी बीच खोराबार से पहुंचे लोगों ने ट्रैक्टर को जोतने के लिए खेत में उतार दिया। उनका विरोध करने गए अशोक तिवारी के पुत्र 17 वर्षीय विश्वजीत पहुंचा तो वे उसे पकड़ लिए और उसकी पिटाई करने लगे। बेटे को पिटता देख अशोक तिवारी अपनी लाइसेंसी असलहा लेकर निकले तो दूसरी तरफ से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। 


इन्हें लगी गोली
मारपीट और फायरिंग में अशोक तिवारी, उनके पुत्र अमित और विश्वजीत को गंभीर चोटे आई है। जबकि गोली-बारी से जंगल सिकरी निवासी श्याम दुलारे यादव,सुरेन्द्र यादव, बबलू यादव और फूलचन्द्र उर्फ साधू यादव घायल हो गए। चारों वहीं गिरे पड़े रहे। घटना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज भेजवाया जहां बबलू यादव की मौत हो गई। उधर, पुलिस अशोक तिवारी और उनके पुत्र को गिरफ्तार दोनों लाइसेंसी असलहा को अपने कब्जे में ले लिया। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें