ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गोंडाबारातियों को लेकर जा रही बोलेरो ट्रैक्टर से भिड़ी, कई घायल

बारातियों को लेकर जा रही बोलेरो ट्रैक्टर से भिड़ी, कई घायल

गोंडा के ग्राम चरहुआं से शुक्रवार रात बारातियों से भरी बेलोरो ग्राम भंभुवा जा रही थी। रास्ते में परसपुर भौरीगंज मार्ग पर गैस एजेन्सी के पास ट्रैक्टर ट्राला से जबरदस्त भिड़त हो गई। जिसमें सवार चार...

बारातियों को लेकर जा रही बोलेरो ट्रैक्टर से भिड़ी, कई घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,गोंडाFri, 26 May 2017 10:28 PM
ऐप पर पढ़ें

गोंडा के ग्राम चरहुआं से शुक्रवार रात बारातियों से भरी बेलोरो ग्राम भंभुवा जा रही थी। रास्ते में परसपुर भौरीगंज मार्ग पर गैस एजेन्सी के पास ट्रैक्टर ट्राला से जबरदस्त भिड़त हो गई। जिसमें सवार चार बाराती गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को डायल 100 पुलिस व ग्रामीणों की मदद से स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां घायलों के गम्भीर होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सीएसी अधीक्षक डॉ. मनोज ने बताया कि गम्भीर घायलों में कविता वर्मा (20), निक्की वर्मा (30), अनीता वर्मा (33) और अरविन्द वर्मा (35), शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही वर और वधु पक्ष में हड़कंप मच गया है। घर के लोगों के घायल होने की खबर के बाद दूल्हा भी अपनी गाड़ी लेकर मौके पर लौट आया है। जिसके कारण वधु पक्ष वर पक्ष को समझाने में लगे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें