ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरतेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से युवक घायल

तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से युवक घायल

शादियाबाद थाना क्षेत्र के हंसराजपुर बाजार से जंगीपुर की ओर जाने वाली सड़क पर शनिवार की सुबह स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को नगर के रौजा इलाके में स्थित...

तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से युवक घायल
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरSat, 24 Jun 2017 02:46 PM
ऐप पर पढ़ें

शादियाबाद थाना क्षेत्र के हंसराजपुर बाजार से जंगीपुर की ओर जाने वाली सड़क पर शनिवार की सुबह स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को नगर के रौजा इलाके में स्थित किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुल्लहपुर के जलालाबाद गांव निवासी संजय राम शनिवार की सुबह हंसराजपुर क्षेत्र में आया हुआ था। यहां से कुछ काम निपटाने के बाद वह जिला मुख्यालय की ओर जा रहा था। इस दौरान जंगीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उसके बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक को गम्भीर चोटें आई। स्कार्पियो चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय लाया गया, जहां पहुंचे उसके परिजनों ने उसे रौजा इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्कर्पियो हंसराजपुर क्षेत्र के ही किसी गांव के रहने वाले व्यक्ति की बताई जा रही है। यदि बाइक की रफ्तार भी तेज होती तो कोई अनहोनी होने से टाला नहीं जा सकता था। हालांकि अभी इस मामले में घायल की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें