ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरगाजे-बाजे संग निकाली गयी कलश यात्रा

गाजे-बाजे संग निकाली गयी कलश यात्रा

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को जय मां शीतला देवी सेवा मंडल नवाबगंज की ओर से मां शीतला के जलाभिषेक के लिये नगर में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। इसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों सहित महिलाएं...

गाजे-बाजे संग निकाली गयी कलश यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,गाजीपुरTue, 26 Sep 2017 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को जय मां शीतला देवी सेवा मंडल नवाबगंज की ओर से मां शीतला के जलाभिषेक के लिये नगर में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। इसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों सहित महिलाएं व युवतियों ने प्रतिभाग किया। यह कलशयात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए माता के दरबार में पहुंची, जहां उनका जलाभिषेक किया गया।शारदीय नवरात्र के पांचवे दिन माता शीतला का जलाभिषेक किया जाता है। इस आयोजन को लेकर सोमवार को नगर में एक कलश यात्रा निकाली गयी। ददरीघाट से निकली कलश यात्रा में आगे-आगे हाथी घोड़े चल रहे थे। इस यात्रा में बड़ी संख्या में कुवांरी कन्याएं अपने माथे पर कलश लेकर चल रही थीं। इसके बाद बैंड बाजा की भक्ती धुनों पर श्रद्धालु थिरकते चल रहे थे। बीच बीच में श्रद्धालुओं द्वारा लगाये जा रहे जयकारे से पूरा वातावारण भक्तिमय प्रतीत हो रहा था। यह यात्रा नगर के महुआबाग, विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार, लालदरवाजा, टाउनहाल, चीतनाथ होते हुए मां शीतला देवी मंदिर नवाबगंज पहुंची जहां मां का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन गुप्ता, सुनील गुप्ता, कल्लू, संजय वर्मा, शिवजी वर्मा, छोटू, बाबू, अजय श्रीवास्तव, लक्ष्मी वर्मा आदि ने सफल योगदान दिया। संयोजक एवं व्यवस्थापक व अध्यक्ष मंजीत कुमार वर्मा ने सभी के प्रति आभार जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें