ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गाजीपुरजेल अधिकारियों से डीएम ने ली जानकारी

जेल अधिकारियों से डीएम ने ली जानकारी

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में अभियोजन से सम्बन्धित समीक्षा बैठक बुधवार को राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक के डीएम दौरान संजय कुमार खत्री ने सभी विभागों की बारी-बारी विस्तार...

जेल अधिकारियों से डीएम ने ली जानकारी
Center,VaranasiWed, 24 May 2017 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में अभियोजन से सम्बन्धित समीक्षा बैठक बुधवार को राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक के डीएम दौरान संजय कुमार खत्री ने सभी विभागों की बारी-बारी विस्तार पूर्वक समीक्षा की। डीएम ने जिला जेल से उपस्थित अधिकारियों से बंदियों व कैदियों और उनके साधन के सम्बन्ध में पूछा कि पानी की व्यवस्था, उपचार की सुविधा, अस्पताल में तैनात चिकित्सकों के सम्बन्ध में क्या व्यवस्था है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला जेल में दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं को चेक कर लिया जाय कि मार्केट के दामों से अधिक तो नहीं लिया जा रहा है, अन्यथा उनपर कार्यवाही की जायेगी। सिपाही और होमगार्ड की ड्यू्टी के सम्बन्ध में पूछा तो बताया गया कि होमगार्ड सिपाही के सहायक के रूप में रह कर कार्य करते है। इस पर कहा कि ड्यूटी वितरण के समय कम से कम 2 घण्टे की ट्रेनिंग उनके कार्यो के सम्बन्ध में दी जाय। जिलाधिकारी द्वारा जेल अदालत, नवीन पंजीकरण प्रोवेशन विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा विस्तृत जानाकरी ली। एआरटीओ भवानीदीन से जनपद के थानों पर उपस्थित वाहनों के मूल्यांकन के सम्बन्ध में पूछा और प्रत्येक की लिस्ट मांगी गयी। बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को मूल्यांकन का कार्य किया जाता है। जिसके लिए टीम गठित की गयी है। जिसे 15 दिनों के अन्दर समस्त थानों का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया। ओवरलोडिंग वाहनों पर कड़ी नजर रखी जाय। किसी भी दशा में ओवर लोड वाहनो का आवागमन न हो पाये। वाहनों के लाइसेन्स के सम्बन्ध में पूछने पर बताया गया कि सभी प्रक्रियाएं आनलाइन हो गयी है। किसी भी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आने दी जायेगी। अभियोजन पर सजा के सम्बन्ध मे उपस्थित शासकीय अधिवक्ता से विस्तृत जानकारी ली गयी। डीएम ने कहा कि अवैध तेजाब बिक्री को चेक करके रोका जाय तथा विके्रताओं पर कार्यवाही की जाय। कांशी राम आवास में पात्र लाभार्थियों के स्थान पर रह रहे अवैध लोगों को चिन्हित कर उनकी पात्रता समाप्त की जाय।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें