ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारराजमहल में पूर्व पीएम वीपी सिंह का मना जन्मदिन

राजमहल में पूर्व पीएम वीपी सिंह का मना जन्मदिन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह के 86वें जन्मदिन पर मांडा स्थित राजमहल में सुंदरकांड के पारायण के बाद उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर कोठी के कर्मचारियों एवं आमजन ने उनका जन्मदिन...

राजमहल में पूर्व पीएम वीपी सिंह का मना जन्मदिन
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारMon, 26 Jun 2017 12:33 AM
ऐप पर पढ़ें

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह के 86वें जन्मदिन पर मांडा स्थित राजमहल में सुंदरकांड के पारायण के बाद उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर कोठी के कर्मचारियों एवं आमजन ने उनका जन्मदिन मनाया गया। मांडा स्थित राजमहल में रविवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह का 86वां जन्मदिन पारंपरिक ढंग से मनाया गया।कोठी के प्रबंधक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी याद तरोताजा की गई। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए राजमहल में सुंदरकांड का पारायण कराया गया। इस अवसर पर अतुल प्रताप सिंह, सुशील कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, पप्पू सिंह, रतन सिंह, अनुराग द्विवेदी, सहतू, शिवसेवा, संतोष कुमार शुक्ला, मुन्नीलाल शर्मा, रज्जू सिंह, पिन्टू सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें