ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारबारात से लड़की का अपहरण

बारात से लड़की का अपहरण

फूलपुर (इलाहाबाद)। हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के हंसराजपुर गांव में आई बारात से शुक्रवार रात एक लड़की के अपहरण से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में यूपी सौ नंबर पहुंची लेकिन उसका कुछ पता...

बारात से लड़की का अपहरण
Center,AllahabadSun, 28 May 2017 12:23 AM
ऐप पर पढ़ें

फूलपुर (इलाहाबाद)। हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के हंसराजपुर गांव में आई बारात से शुक्रवार रात एक लड़की के अपहरण से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में यूपी सौ नंबर पहुंची लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार को मामला एसएसपी के पास पहुंचा तो उन्होंने फूलपुर पुलिस को मामले में कार्रवाई कर तत्काल रिपोर्ट मांगी। एसएसपी की सख्ती के कुछ देर बाद ही लड़की फूलपुर स्टेशन के पास से बरामद हो गई। पुलिस ने लड़की के परिजनों को बुलाकर उसे सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित परिवार किसी तरह के कार्रवाई के पक्ष में नहीं था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें