ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारसत्कर्मों से होती है मोक्ष की प्राप्ति : कृष्णाचार्य

सत्कर्मों से होती है मोक्ष की प्राप्ति : कृष्णाचार्य

प्रतापपुर क्षेत्र के पतवां गाँव में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सोमवार को कृष्ण रुक्मणी विवाह हुआ। कथा वाचक बाल व्यास आचार्य स्वामी कृष्णाचार्यजी महाराज संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह...

सत्कर्मों से होती है मोक्ष की प्राप्ति : कृष्णाचार्य
Center,AllahabadMon, 22 May 2017 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतापपुर क्षेत्र के पतवां गाँव में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सोमवार को कृष्ण रुक्मणी विवाह हुआ। कथा वाचक बाल व्यास आचार्य स्वामी कृष्णाचार्यजी महाराज संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह में कहा कि कई जन्मों का पुण्य जब संचित होता है तभी भागवत पुराण कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त होता है। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण त्याग समर्पण और करूणा के प्रतिमूर्ति है जब जब धर्म की हानि होती है तब तब भगवान कई रुपों मे अवतार लेते हैं। श्रीकृष्ण का जन्म इसी अनाचार दुराचार व्यभिचार को समाप्त करने के लिए हुआ। भागवत कथा के आयोजक यजमान इंद्रमणि पाण्डेय, केशमणि पाण्डेय, शेषमणि पाण्डेय ने पीठ की आरती उतारी एवं तत्पश्चात प्रसाद वितरित करते हुए आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर पुनीत पाण्डेय ब्लाक प्रमुख प्रतापपुर, ज्योतिषाचार्य राजकुमार पाण्डेय, मनोज तिवारी अध्यक्ष इफको इलाहाबाद, बृजेश पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, सीताराम तिवारी, संजय तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें