ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारखाना बनाते समय किशोरी झुलसी, मौत

खाना बनाते समय किशोरी झुलसी, मौत

शंकरगढ़ थाना के जिगना गांव में एक किशोरी खाना बनाते समय आग की लपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसको तुरंत शंकरगढ़ सीएचसी ले गए। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव ले कर...

खाना बनाते समय किशोरी झुलसी, मौत
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारThu, 17 Aug 2017 03:34 PM
ऐप पर पढ़ें

शंकरगढ़ थाना के जिगना गांव में एक किशोरी खाना बनाते समय आग की लपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसको तुरंत शंकरगढ़ सीएचसी ले गए। वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव ले कर घर वापस चले गए। परिवार में कोहराम मच गया। घटना गुरुवार सुबह लगभग दस बजे की है। जिगना के भोंदी की सत्रह वर्षीय बेटी सीमा सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक आग उसके कपड़े में लग गई। आग देख कर वह घबड़ा गई। शोर मचा कर इधर उधर भागने लगी। परिजन उसको आग से जलता देख परेशान हो गए। किसी तरह आग को बुझाया। उसको शंकरगढ़ सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव ले कर वापस चले गए। परिवार में हाहाकार मच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें