ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादरामायण के पात्रों की भूमिका में झलकी नौनिहालों की प्रतिभा

रामायण के पात्रों की भूमिका में झलकी नौनिहालों की प्रतिभा

दिल्ली पब्लिक स्कूल में विजय दशमी पर्व के उपलक्ष्य में रामायण का मंचन बाल कलाकारों द्वारा किया। बच्चों ने रामायण की प्रस्तुति अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी के लिए दी। रामायण के मंचन में भगवान राम...

रामायण के पात्रों की भूमिका में झलकी नौनिहालों की प्रतिभा
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 26 Sep 2017 11:43 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली पब्लिक स्कूल में विजय दशमी पर्व के उपलक्ष्य में रामायण का मंचन बाल कलाकारों द्वारा किया। बच्चों ने रामायण की प्रस्तुति अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी के लिए दी। रामायण के मंचन में भगवान राम जन्मोत्सव, शिक्षा ग्रहण, सीता स्वयंवर, रामवन गमन, सीता हरण, बालि वध, ताड़का वध,वानरों द्वारा सेतु निर्माण, लंका विजय एवं श्रीराम राज्याभिषेक की लीलाओं का मंचन किया। कक्षा एलकेजी, यूकेजी, एक और कक्षा दो के बच्चों ने राम स्तुति पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। बाल कलाकारों की लीलाओं को देखकर उनके अभिभावक भाव विभोर हो गए। रामायण मंचन के दौरान नौनिहालों के व्यवहार में परिपक्व कलाकर की झलक देखने को मिली। बाल कलाकार प्रत्येक डायलॉग को उसी अंदाज में बोल रहे थे। जिस प्रकार से परिपक्व कलाकार बोलते हैं। नौनिहालों की बाल छबि दर्शक एवं परिपक्व प्रस्तुति दीर्घा में बैठे अभिभावकों को तालियां बजाने को विवश कर रही थी। प्रधानाचार्य पे्रमा मिश्रा ने कहा कि हमें श्री राम की सच्ची मित्रता, लोक मर्यादा की रक्षा, उदार हृदय जैसे नैतिक मूल्यों को अपने व्यक्तित्व में समाहित करना चाहिए। प्रधानाचार्य ने रावण द्वारा अपने समय में लक्ष्मण की दी गई तीन शिक्षाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर राजकुमार गुप्ता टाटा, डायरेक्टर दीपक गुप्ता टाटा एवं अभिभावक मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें