ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादसमारोह में सम्मान मिलने से खिले मेधावियों के चेहरे

समारोह में सम्मान मिलने से खिले मेधावियों के चेहरे

नगर में आयोजित समारोह में सम्मान पाने वाले मेधावियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में छात्राओं को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में कई समाजसेवी महिलाओं को भी सम्मानित...

समारोह में सम्मान मिलने से खिले मेधावियों के चेहरे
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 19 Nov 2017 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में आयोजित समारोह में सम्मान पाने वाले मेधावियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में छात्राओं को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में कई समाजसेवी महिलाओं को भी सम्मानित किया।

सुनील ग्रुप ऑफ एजूकेशन संस्था द्वारा रविवार को नगर के ब्रजराज सिंह गर्ल्स इंटर कालेज पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ उप निदेशक एमएसएमई विकास संस्थान आगरा वीएम झा ने किया। उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षा से ही तरक्की के अनेक द्वार खुलते हैं। शिक्षा ही हमें जीने का सही रास्ता दिखाती है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए। तभी वे सफलता हासिल कर सकते हैं। सहायक निदेशक एमएसएमई राजीव कुमार ने कहा कि रोजगार परक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा सफल उद्यमी बन सकते हैं। स्वयं स्वरोजगार स्थापित कर दूसरों को भी काम दे सकते हैं। मुख्य प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा ने बैंकिंग सेवाओं के साथ सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शिक्षित युवक, युवतियां स्टार्ट अप योजना, मुद्रा योजना, खादी ग्रामोद्योग योजना के अंतर्गत बैंक लोन हासिल कर अपना व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं। कार्यक्रम में ब्रजराज सिंह शिक्षण संस्थान के निदेशक विश्वदीप सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल मैनेजर, वैद्य राजेश जैन सरल, धर्मेन्द्र सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी अपर्णा कुलश्रेष्ठ, रश्मी गुप्ता आदि ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। अतिथियों ने दर्जनों मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में समाजसेविका मधू सिंह, अनुपम शर्मा, कल्पना राजौरिया, विनीता चौधरी, आरती वर्मा का सम्मान हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुनील जैन ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें