ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादडीजल पेट्रोल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेसियों ने की नारेबाजी

डीजल पेट्रोल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेसियों ने की नारेबाजी

डीजल- पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने पर प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इंकाइयों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस...

डीजल पेट्रोल की कीमतें बढ़ने पर कांग्रेसियों ने की नारेबाजी
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 18 Sep 2017 07:48 PM
ऐप पर पढ़ें

डीजल- पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने पर प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इंकाइयों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंच कर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद डीजल, पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन सरकार इस मूल्य वृध्दि पर लगाम लगाने को तैयार नहीं है। मोदी सरकार जनता के हितों की निरंतर उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा इस मूल्य वृद्धि का असर हर आम ओ खास पर पड़ रहा है। महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि मोदी के राज में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। किसान, व्यापारी, छात्र, नौजवानों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। केंद्र सरकार राहत देने के बजाय आम जनता की मुश्किलें बढ़ा रही है। प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते उद्योग, धंधे चौपट होते जा रहे है। धरना प्रदर्शन में कुसुम सिंह, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष नूरुल हुदा लाला राइन, नसीर अहमद, अजय शर्मा, योगेश दिवाकर, सबूर अली, आमिर अली, अशोक दिवाकर, बाबूराम निशंक, इमरान कुरैशी, चांद कुरैशी, सजिद वेग, अतुल पोरवाल, शाहिद, मधू यादव, पूजा बंसल, कन्हैया तिवारी, मिर्जा मुजफ्फर वेग, भूरा फारु खी, तैयब अली, कल्लू अंसारी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें