ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरकार्यकत्रियों ने की कलमबंद हड़ताल

कार्यकत्रियों ने की कलमबंद हड़ताल

आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने कलमबंद हड़ताल का ऐलान किया है। रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने नहर कालोनी परिसर में...

कार्यकत्रियों ने की कलमबंद हड़ताल
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरSun, 22 Oct 2017 11:27 PM
ऐप पर पढ़ें

आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने कलमबंद हड़ताल का ऐलान किया है। रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने नहर कालोनी परिसर में हड़ताल पर रहते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। ऐलान किया कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

संघ की जिलाध्यक्ष सुनन्दा तिवारी ने उत्तर प्रदेश सरकार अपने घोषणा पत्र का पालन कर 15 हजार आंगनबाड़ी, व मिनी आंगनबाड़ी को 10 हजार मानदेय सहायिकाओं का मानदेय दिया जाए और अपने अधिकारियों को निर्देश प्रदान करें कि श्रम कानूनी यानी ट्रेड यूनियन एक्ट में दर्ज आंगनबाड़ी संघ को मान्यता दें और हर तीसरे महीनें आंगनबाड़ी संघ से समस्या सुनकर समाधान करें। सरकार 28 सितम्बर 2016 के मुख्य सचिव के साथ हुए हमारे समझौते का अनुपालन कराएं, साथ ही 29 सितम्बर 2012, आठ मार्च 2013, 22 जून 2013 का पालन कराया जाएं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 15 दिन का मानदेय सहित चिकित्सावकाश और इलाज के लिए धनराशि दी जाए। आंगनबाड़ी कार्यक्रम विकेन्द्रीकृत कर, आंगनबाड़ी कार्यकत्री के लिए हर पांच साल में कुर्सी, मेज, बाक्स, आवश्यक बर्तन खरीदने, बच्चों को ड्रेस, बैठने के लिए टाट पट्टी और मुफ्त नर्सरी स्तर का कलर, पेन्सिल, बैग और स्लेट प्रदान किया जाए। आंगनबाड़ी केन्द्रों के मरम्मत का पैसा दिया जाए। परियोजना कार्यालय में मीटिंग हाल और एमपीआर फीडिंग के लिए कम्प्यूटर और आपरेटर दिया जाए। ऐसी ही 13 बिन्दुओं की समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए। तभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल समाप्त होगी। इस मौके पर ममता मिश्रा, पुष्पा देवी, शारदा देवी, सरजू देवी, रेहाना परवीन, मंजूश्री, मीरा देवी, उमा तिवारी, कमला देवी, सरोज, शहर बानो, शमीम बानो, उर्मिला देवी, सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें