ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरघर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़, शोरगुल

घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़, शोरगुल

घर में अकेली खाना बना रही एक किशोरी को गांव के एक व्यक्ति ने घर में घुसकर दबोच लिया और छेड़खानी की। किशोरी ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। परिजन भी सूचना पर आ गए और पुलिस को बुलाया गया।...

घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़, शोरगुल
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरWed, 21 Jun 2017 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

घर में अकेली खाना बना रही एक किशोरी को गांव के एक व्यक्ति ने घर में घुसकर दबोच लिया और छेड़खानी की। किशोरी ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। परिजन भी सूचना पर आ गए और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस आरोपी व लड़की को थाने ले गई। पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 17 वर्षीय किशोरी बुधवार को घर में अकेली थी। उसके माता-पिता खेत में मूंग तोड़ने के लिए गए हुए थे। किशोरी को घर में अकेला देखकर गांव एक युवक घर में घुस गया और खाना बना रही किशोरी को दबोच लिया और छेड़खानी करने लगा। मौका पाकर किशोरी ने शोर मचाया तो स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने युवक को पकड़ा और किशोरी के परिजनों को बुलाया। इसके बाद परिजनों ने 100 नंबर पर सूचना दी तो पीआरवी पहुंची और आरोपी युवक व किशोरी को लेकर थाने में छोड़ा। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें