ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरखंडहर में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

खंडहर में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

खागा थाना क्षेत्र के एक गांव के पांच युवकों ने एक किशोरी को खंडहर में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने यह बात परिजनों को बताई तो वह दंग रह गए। उन्होंने कोतवाली में शिकायत की। पुलिस...

खंडहर में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरTue, 27 Jun 2017 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

खागा थाना क्षेत्र के एक गांव के पांच युवकों ने एक किशोरी को खंडहर में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने यह बात परिजनों को बताई तो वह दंग रह गए। उन्होंने कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खागा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के पांच युवकों ने उसकी बारह वर्षीय पुत्री के साथ गांव के एक खंडहर में 24 जून की दोपहर को सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया कि एक युवक ने पुत्री को बहाने से वहां बुलाया और उसे दबोच लिया। इसके बाद इन आरोपियों ने उसके साथ घटना की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें