ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरफैक्ट्री से निकली गैस ने किसानों की फसल की बर्बाद

फैक्ट्री से निकली गैस ने किसानों की फसल की बर्बाद

औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फर्टिलाइजर फैक्ट्री से बुधवार की रात एक ऐसी गैस निकली कि क्षेत्र के किसानों की धान की फसल को बर्बाद कर रख दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने खेतों का नाजारा देखा तो उनके पैरों के...

फैक्ट्री से निकली गैस ने किसानों की फसल की बर्बाद
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरThu, 17 Aug 2017 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फर्टिलाइजर फैक्ट्री से बुधवार की रात एक ऐसी गैस निकली कि क्षेत्र के किसानों की धान की फसल को बर्बाद कर रख दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने खेतों का नाजारा देखा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई। फसल गैस के प्रभाव से पीली पड़ पड़ गई। ग्रामीणों की समस्या पर क्षेत्रीय विधायक करन सिंह पटेल पहुंचे उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधक से बात की तो उन्होंने फैक्ट्री से गैस निकलने को सिरे से खारिज कर दिया। किसानों ने जिला प्रशासन से भी न्याय की गुहार लगाई है। सौरा में स्थित खेतान फर्टिलाइजर से रात को कोई जहरीली गैस का रिसाव हो गया जो आसपास के क्षेत्र में लहलहा रही धान की फसल को झुलसा दिया। सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। विधायक करन सिंह पटेल मौके पर पहुंच कर किसानों के दर्द को सुना। उन्होंने फैक्ट्री के प्रबंधक दीपेन्द्र सिंह से मुलाकात की। विधायक से प्रबंधक ने बताया कि हमारे यहां तीन दिन से प्लांट बंद चल रहा है। ऐसे में हमारे यहां से कोई भी गैस नहीं रिलीज हुई है। विधायक ने कहाकि जो भी दोषी होगा किसी भी हाल में नहीं बच पाएगा। कुछ किसान जिला मुख्यालय पहुंच कर जिला प्रशासन को झुलसी फसल को हाथ में लेकर दिखाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें