ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फतेहपुरघर में अकेली महिला के साथ मारपीट

घर में अकेली महिला के साथ मारपीट

बिंदकी(फतेहपुर)। घर में महिला को अकेली देख पड़ोस के तीन युवकों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास लोग दौड़े तो युवक जान से मारने की धमकी देते हुए गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़कर फरार...

घर में अकेली महिला के साथ मारपीट
हिन्दुस्तान टीम,फतेहपुरSun, 22 Oct 2017 11:18 PM
ऐप पर पढ़ें

बिंदकी(फतेहपुर)। घर में महिला को अकेली देख पड़ोस के तीन युवकों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास लोग दौड़े तो युवक जान से मारने की धमकी देते हुए गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गए। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगुवापुर गांव निवासिनी समीना पत्नी शकील ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार की देरशाम पति शकील से नशेबाजी को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर पति उसके मायके चला गया था। देर रात घर में अकेली थी। तभी पड़ोस के तीन युवक उसके घर घुस आए और उसे दबोच लिया। महिला ने विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। लोगों को आता देख तीनों युवकों ने जान से मारने की धमकी दी और गले में पहने सोने का मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गए। महिला ने आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें