ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसाढ़े सात महीने ही रहे एसपी सुभाष सिंह बघेल

साढ़े सात महीने ही रहे एसपी सुभाष सिंह बघेल

पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल का शनिवार की रात फैजाबाद जिले में एसएसपी के पद पर तबादला हो गया। वह जिले में साढ़े सात महीने रहे। राजनैतिक गलियारों में वह सभी की पसंद बने रहे। रविवार को सीओ सिटी को...

साढ़े सात महीने ही रहे एसपी सुभाष सिंह बघेल
Center,KanpurSun, 28 May 2017 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल का शनिवार की रात फैजाबाद जिले में एसएसपी के पद पर तबादला हो गया। वह जिले में साढ़े सात महीने रहे। राजनैतिक गलियारों में वह सभी की पसंद बने रहे। रविवार को सीओ सिटी को चार्ज सौंपकर वह फैजाबाद के लिए रवाना हो गए। विधानसभा चुनाव से पहले स्थानांतरण के क्रम में सुभाष सिंह बघेल ने 15 अक्तूबर 2016 को जिले का कार्यभार ग्रहण किया। सरकार बदली और भाजपा का परचम लहराया। चारो विधायक भाजपा के जीते लेकिन एसपी सुभाष सिंह बघेल सभी के चहेते बने रहे। उन्होंने किसी को निराश नहीं किया। शनिवार की रात उनका स्थानांतरण फैजाबाद एसएसपी पद पर हो गया। जहां वह सीओ सिटी व एएसपी ग्रामीण के पद पर तैनात रह चुके हैं। उनके स्थान पर लखनऊ सुरक्षा में तैनात एसपी दयानंद मिश्रा को फतेहगढ़ का एसपी बनाया गया है। रविवार को एसपी सुभाष सिंह बघेल ने सीओ सिटी आलोक सिंह को चार्ज सौंप दिया। शाम पांच बजे के बाद वह फैजाबाद के लिए रवाना हो गए। कार्यालय के स्टाफ व पुलिस कर्मियों ने उन्हें विदाई दी। उनके बंगले पर सुबह से लोगों का जमावड़ा लगा रहा। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों व फाल्वरों को जाते समय पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें