ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशहाईवे पर जाम लगा दरोगा से भिड़े ग्रामीण

हाईवे पर जाम लगा दरोगा से भिड़े ग्रामीण

इटावा बरेली हाईवे पर काली नदी पुल चेक पोस्ट के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। इस पर गुस्साए लोगों ने मुख्य रोड पर जाम लगा दिया। मदनपुर चौकी इंचार्ज से ग्रामीण...

हाईवे पर जाम लगा दरोगा से भिड़े ग्रामीण
हिन्दुस्तान टीम,फर्रुखाबाद कन्नौजFri, 23 Jun 2017 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें

इटावा बरेली हाईवे पर काली नदी पुल चेक पोस्ट के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। इस पर गुस्साए लोगों ने मुख्य रोड पर जाम लगा दिया। मदनपुर चौकी इंचार्ज से ग्रामीण भिड़ गए। हाथापाई भी की गई। गुस्साए ग्रामीणों ने एक बस के शीशे भी तोड़ डाले। करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा। सीओ ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। कन्नौज जिले के सूलनपुर गांव निवासी नन्हे नगला धनी निवासी अपने रिश्तेदार के यहां से बाइक पर सवार होकर अपने एक साथी के साथ बेवर की ओर जा रहे थे। जब यह दोनों काली नदी चेक पोस्ट के निकट हाईवे पर पहंुचे कि तभी तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। अनियंत्रित होकर ट्रक भी पलट गया। इस बीच सड़क हादसे की जानकारी पर आस पास गांव के ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इधर घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से भिजवाया गया। एक्सीडेंट की जानकारी पर मदनपुर चौकी इंचार्ज अनिल भदौरिया मौके पर पहुंचे। ट्रक पलटने से चालक और परिचालक भी घायल थे। ऐसे में भीड़ के बढ़ते दबाव को देखते हुए उन्होंने दोनों को यहां से निकालने का प्रयास किया तो इस पर ग्रामीण दरोगा से भिड़ गए। जमकर नोकझोक के साथ हाथापाई हुई। किसी तरह से ट्रक के चालक और परिचालक को यहां से निकालकर भेजा गया। गुस्साए ग्रामीणों ने इस पर चौकी इंचार्ज के खिलाफ मोर्चा खोला और जाम लगा दिया। इस बीच एक प्राइवेट बस उस ओर से बेवर की ओर जा रही थी। लोगों ने यहां जाम लगा दिया और बस पर पथराव कर शीशे तोड़ डाले। जानकारी पर सीओ के अलावा मोहम्मदाबाद कोतवाल मौके पर पहुंचे। नाराज लोगों को भरोसा दिया कि इस मामले में कार्रवाई होगी। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। मोहम्मदाबाद कोतवाल ने बताया कि ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार घायल हो गए थे। दरोगा अनिल भदौरिया ने हेल्पर को निकालने का प्रयास किया। वहीं लोग समझे कि दरोगा इन लोगों को भगाने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में जाम लगाए लोग चौकी इंचार्ज से भिड़ गए। उनके साथ धक्का मुक्की की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें