ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभाजपा नेता की पत्नी को गोली मारी

भाजपा नेता की पत्नी को गोली मारी

राजेपुर टप्पा मंडल गांव में रविवार की रात छत पर सोई भाजपा नेता की पत्नी को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे रात में ही लोहिया अस्पताल में भर्ती कराने लाया गया जहां से उसे निजी नर्सिंग होम के लिए...

भाजपा नेता की पत्नी को गोली मारी
Center,KanpurMon, 22 May 2017 10:36 PM
ऐप पर पढ़ें

राजेपुर टप्पा मंडल गांव में रविवार की रात छत पर सोई भाजपा नेता की पत्नी को गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे रात में ही लोहिया अस्पताल में भर्ती कराने लाया गया जहां से उसे निजी नर्सिंग होम के लिए रेफर कर दिया गया। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर टप्पा मंडल निवासी भाजपा नेता राघवेंद्र सिंह प्रतिदिन छत पर ही सोते थे। रविवार को आईपीएल का फाइनल मैच आ रहा था। वह लगभग 11 बजे मैच देख रहे थे। पत्नी छत पर सोने चली गई। इसी बीच हमलावर ने छत पर सोई पत्नी को गोली मार दी। मैच खत्म होने पर भाजपा नेता छत पर पहुंचे जहां पत्नी चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी। घायल पत्नी गायत्री देवी को भाजपा नेता ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहांं स्थिति भांपकर उन्हें प्राइवेट नर्सिंग होम भेज दिया गया। भाजपा नेता ने बताया कि हमलावर उसकी हत्या करना चाहता था लेकिन संयोगवश मैच के कारण वह नीचे चला आया था। इसी बीच हमलावर ने पत्नी को गोली मार दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ नरेंद्र गौतम ने बताया कि प्रथम जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें