योगी सरकार से पहले किसी सरकार ने नहीं किया किसानों का ऋण माफ
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने कहा योगी सरकार प्रदेश की पहली सरकार है जिसने किसानों का ऋण माफ किया है। इससे पहले की प्रदेश सरकारों ने घोषणाएं तो की, लेकिन ऋण माफ...
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने कहा योगी सरकार प्रदेश की पहली सरकार है जिसने किसानों का ऋण माफ किया है। इससे पहले की प्रदेश सरकारों ने घोषणाएं तो की, लेकिन ऋण माफ नहीं किया। उन्होंने कहा योगी सरकार ने घोषणा करने के साथ ही किसानों को घर बैठकर कर्ज माफी की जानकारी पहुंचाई है। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती के उपलक्ष्य में मंगलवार को श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज में आयोजित भाजपा के किसान कल्याण सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा किसानों के खाते में सब्सिडी पहुंचाकर उनको बिचौलियों से मुक्ति दिलाने का काम किया है। करीब 45 मिनट तक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने केन्द्र एवं प्रदेश की अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सम्मेलन में जिले के प्रगतिशील एवं उन्नतशील किसानों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ ने प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल ऋण योजना, स्वच्छ भारत मिशन का लोगों से बड़ी संख्या में लाभ लेने को कहा। किसान सम्मेलन के संयोजक प्रवेश मिश्रा ने सभी का आभार जताया।