ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश एटाचिलचिलाती धूप-उमसभरी गर्मी में घर से निकलने से बचते रहे लोग

चिलचिलाती धूप-उमसभरी गर्मी में घर से निकलने से बचते रहे लोग

रविवार को चिलचिलाती धूप और उमसभरी गर्मी ने लोगों को व्याकुल कर दिया। पंखा और कूलर फेल हो गए। दोपहर बाद चली हवाओं और आसमान में बादल ने थोड़ी राहत प्रदान की। रविवार को अवकाश के चलते चिलचिलाती धूप और...

चिलचिलाती धूप-उमसभरी गर्मी में घर से निकलने से बचते रहे लोग
हिन्दुस्तान टीम,एटाSun, 09 Jul 2017 07:07 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को चिलचिलाती धूप और उमसभरी गर्मी ने लोगों को व्याकुल कर दिया। पंखा और कूलर फेल हो गए। दोपहर बाद चली हवाओं और आसमान में बादल ने थोड़ी राहत प्रदान की। रविवार को अवकाश के चलते चिलचिलाती धूप और उमसभरी गर्मी से सर्वाधिक परेशानी कामकाजी महिला-पुरुषों को हुई। जिन्होंने घरेलू कामकाज निपटाने के लिए रविवार का दिन चुना। सुबह से ही आसमान साफ होने से चिलचिलाती धूप निकलने की आशंका बन गई। जैसे-जैसे सूरज आसमान पर चढ़ता गया। उमसभरी गर्मी लोगों को बेहाल करने लगी। चिलचिलाती धूप निकलने से कामकाजी महिला-पुरुषों को काफी दिक्कत हुई। धूप से शरीर पसीने से नहा गया और उमस से बदन चिपचिपा उठा। धूप से बचने के लिए महिलाओं-युवतियों ने स्टॉल, चश्मा, छतरी का उपयोग किया। उसके बाद भी उमसभरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। दोहपर बाद तक बाजारों में कामकाज करने निकले महिला-पुरुष जल्द से जल्द कामकाज निपटाकर वापस लौटते देखे गए। घरों में भी पंखे, कूलर लोगों को भीषण गर्मी में राहत नहीं दे पा रहे थे। दोपहर बाद आसमान में बादल घिरने और हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। उसके बाद शाम तक बादल घिरे रहने से तापमान में थोड़ी कमी आई और लोगों को राहत मिल सकी। रविवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें