ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटचित्रकूट में मंदाकिनी में युवक कूदा

चित्रकूट में मंदाकिनी में युवक कूदा

कर्वी पुल घाट में गुरुवार सुबह एक युवक नदी में कूद गया। इससे हड़कंप मच गया। युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। घटना गुरुवार की सुबह कर्वी के मंदाकिनी नदी पर...

चित्रकूट में मंदाकिनी में युवक कूदा
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटThu, 03 Aug 2017 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्वी पुल घाट में गुरुवार सुबह एक युवक नदी में कूद गया। इससे हड़कंप मच गया। युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। घटना गुरुवार की सुबह कर्वी के मंदाकिनी नदी पर पुल घाट में हुई। यहां सत्यजीत (30) पुत्र छेदीलाल निवासी बल्दाऊगंज कर्वी मंदाकिनी नदी में कूद गया। उसकी मौके पर ही पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे मृतक घर से नहाने की बात कहकर निकला था। बताया कि पुल घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें घटना की सूचना दी। बताया गया कि अचानक युवक कूदा। काफी देर तक लोग कुछ समझ नहीं पाए। जब तक समझते तब तक वह डूब चुका था। परिजनों ने बताया कि जब वह पुल घाट पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने उसके शव को पानी से निकाल लिया था। मृतक दो भाईयों में रामजीत से छोटा था। वह अविवाहित था। मौत की वजह परिजन भी स्पष्ट नहीं बता सके। तरह तरह की चर्चाएं चलती रहीं। बताया गया कि युवक के माता पिता का निधन पहले हो चुका है। वह नशे का लती था। पैसा न मिलने पर उसने यह कदम उठाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें