ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटकरारी में तमंचे की गोली से युवक गंभीर

करारी में तमंचे की गोली से युवक गंभीर

भरतकूप क्षेत्र के गांव करारी में शुक्रवार आधी रात बाद तमंचे की गोली से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल युवक पड़ोस के गांव में रात को एक वैवाहिक समारोह में नाच देखने गया...

करारी में तमंचे की गोली से युवक गंभीर
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटSat, 17 Jun 2017 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

भरतकूप क्षेत्र के गांव करारी में शुक्रवार आधी रात बाद तमंचे की गोली से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायल युवक पड़ोस के गांव में रात को एक वैवाहिक समारोह में नाच देखने गया था। वापस लौटकर वह अपनी दुकान में घुसा। अचानक तमंचा निकालते समय गोली चल गई जिससे वह घायल हो गया। उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां से डॉक्टरों ने इलाहाबाद रेफर किया है। घटना शुक्रवार आधी रात बाद गांव करारी में हुई। यहां बुद्धराज (22) पुत्र बच्चा गोली लगने से अपनी किराने की दुकान में घायल हो गया। उसे एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया। चूंकि गोली पेट में लगी इसलिए उसकी हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। घटना के बारे में बताया गया कि शाम को बुद्धराज अपने मित्र महेन्द्र के साथ बगल के गांव काजीपुर में एक वैवाहिक समारोह में निमंत्रण गया था। दोनों आधी रात को गांव वापस लौटे। बुद्धराज की गांव में किराने की दुकान है। गुटखा की तलब लगने पर रात को दोनों दुकान खोलकर अन्दर घुसे। पान गुटखा खा ही रहे थे कि कमर में खोसा तमंचा निकाल बुद्धराज ने बगल में रखा। परिजनों ने बताया कि महेन्द्र लापरवाही से तमंचा लिए था। इससे गोली चली और बुद्धराज के पेट में जा धसी। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर भरतकूप चौकी प्रभारी गांव पहुंचे। चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि घटना स्थल से तमंचा बरामद किया गया है। अभी किसी ने इस प्रकरण में कोई तहरीर नहीं दी है। फिलहाल घायल का इलाज इलाहाबाद में चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें