ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटइंडिका ने तीन को कुचला, एक की मौत

इंडिका ने तीन को कुचला, एक की मौत

बांदा से कर्वी आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को रौंद दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया...

इंडिका ने तीन को कुचला, एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटSun, 22 Oct 2017 10:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बांदा से कर्वी आ रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन युवकों को रौंद दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृतक के पिता ने कर्वी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

रैपुरा थाना क्षेत्र के गांव घुनवां के लोहगड़ी पुरवा निवासी कमल सिंह यादव (22) पुत्र राजकिशोर यादव अपने मित्र सुशील (27) पुत्र रमेश निवासी बल्दाऊगंज के साथ बाइक में सवार होकर अपने ननिहाल साधौपुर बदौसा बांदा जा रहा था। भरतकूप कस्बे में उसका मामा पवन कुमार (35) सूरज पाल निवासी साधौपुर बदौसा बांदा मिल गया। यह तीनों फूल ढाबा के सामने हाइवे में सड़क किनारे खड़े होकर आपस में बात ही कर रहे थे तभी बांदा की तरफ से कर्वी आ रही तेज रफ्तार इंडिका कार तीनों को रौंदती हुई मौके से भाग निकली। आसपास रहने वाले लोगों ने घटना की सूचना भरतकूप पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लाई। यहां कमल सिंह यादव की मौत हो गई। दोनो घायल सुशील व पवन कुमार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना से मृतक की मां मिथला देवी, बहन निशा देवी, सीता, खुशबू व अंतिमा का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक वृन्दावन में एक होटल में मजदूरी का कार्य कर परिवार चलाता था। सात दिन पहले ही वह वृन्दावन से मजदूरी कर वापस गांव आया था। घटना वाले दिन वह अपने ननिहाल साधौपुर बदौसा बांदा रिश्तेदारों से मिलने के लिए जा रहा था। घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें