ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटचित्रकूट में पूर्व सांसद के बेटे की नदी में डूबकर मौत

चित्रकूट में पूर्व सांसद के बेटे की नदी में डूबकर मौत

चित्रकूट दर्शन को आए पूर्व सांसद के बेटे की नदी में नहाते वक्त डूब जाने से मौत हो गई। उनके साथ आए साथियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो परिवार में मातम छा गया। घटना शुक्रवार को अरोग्यधाम के पास...

चित्रकूट में पूर्व सांसद के बेटे की नदी में डूबकर मौत
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटSat, 05 Aug 2017 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

चित्रकूट दर्शन को आए पूर्व सांसद के बेटे की नदी में नहाते वक्त डूब जाने से मौत हो गई। उनके साथ आए साथियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो परिवार में मातम छा गया। घटना शुक्रवार को अरोग्यधाम के पास मंदाकिनी नदी में हुई। बताते हैं कि पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी का बेटा मोहित द्विवेदी (23) अपने चार पांच साथियों के साथ चित्रकूट दर्शन को आया था। कई स्थानों में भ्रमण के बाद दोपहर को वह आरोग्यधाम पहुंचे। यहां सभी लोग नदी में नहाने लगे। इसी दौरान पैर फिसल जाने से मोहित गहरे पानी में चला गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। साथियों ने यह हाल देखा तो उनके होश उड़ गए। नयागांव थाने में इसकी सूचना दी गई। इस घटना से परिवार में मातम है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक जाटव व मानिकपुर विधायक आरके सिंह पटेल सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा आदि नेताओं ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें