ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीसाइकिल चलाकर सपाइयों ने किया जागरूक

साइकिल चलाकर सपाइयों ने किया जागरूक

जिले के सपाइयों ने बुधवार को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षा का संदेश देते हुए साइकिल रैली निकाली। सपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह साइकिल चलाकर लोगों को अधिकाधिक पौधे लगाने और दिनचर्या में साइकिल...

साइकिल चलाकर सपाइयों ने किया जागरूक
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीThu, 22 Jun 2017 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले के सपाइयों ने बुधवार को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षा का संदेश देते हुए साइकिल रैली निकाली। सपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह साइकिल चलाकर लोगों को अधिकाधिक पौधे लगाने और दिनचर्या में साइकिल चलाकर पर्यावरण में योगदान करने की अपील की। वहीं जगह जगह पौधरोपण कर लोगों को संकल्प दिलाया। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने सपा कार्यालय से साइकिल रैली निकाली। रैली सुभाष नगर, रविनगर, कैलाशपुरी, पराहूपुर, गल्ला मंडी, कालीमहाल से होते हुए पार्टी कार्यालय के समीप लाल बहादुर शास्त्री पार्क पहुंची। जहां पूर्व सांसद ने पौधरोपण किया। पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि आज बढ़ते हुए प्रदूषण युक्त वातावरण में लोग बीमारियों के शिकार हो रहे है। ऐसे में जितना संभव हो इसे बचाना होगा। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव, पूर्व नपा चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, संतोष यादव, विजय गोंड, पारस यादव, सुरेश यादव, यादवेश यादव, अंकित यादव, प्रदीप, मुन्ना बिंद, ठाकुर यादव, वंशी, ओंमकार गोंड आदि शामिल रहे। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं संग साइकिल रैली निकाली। इस दौरान ताजपुर गांव में सभा कर लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विकास की बात भूलकर अब देशवासियों को उलूल जुलूल बातों में उलझा रही है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, जिपं सदस्य चाखन यादव, लक्ष्मण पासवान, अनिल यादव, जोखू सिद्दीकी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, मनोज यादव, धनंजय यादव, सिंटू यादव, सुरेंद्र यादव, विवेक जायसवाल, मनोज जायसवाल, केशव राजभर, रामचंद्र पासवान, भोला यादव, सुभाष यादव, उदयी यादव, गोविंद सोनकर, विकास, पुत्तुल यादव आदि मौजूद रहे। चंदौली संवाददाता के अनुसार सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय पर साइकिल रैली निकाली। इस दौरान लोगों से पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए पौधरोपण करने की अपील की। इस मौके पर सयुस जिलाध्यक्ष चकरू यादव, रमेश यादव, मयंक सिंह, अशोक त्रिपाठी, संजय सोनकर, राजा खान, संतोष उपाध्याय, संतोष विश्वकर्मा, विक्की यादव, जनार्दन, श्रीकांत विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें