ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीकांग्रेसियों ने राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन

कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन

जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने राहुल गांधी के शुरू किए गए किसानों, युवाओं व कमजोरों के हक की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि...

कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीTue, 20 Jun 2017 01:24 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने राहुल गांधी के शुरू किए गए किसानों, युवाओं व कमजोरों के हक की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान देश व प्रदेश की सरकारें अपने चुनावी वादों को जुमला साबित कर चुकी है। देश में पूंजीपति मालामाल होते जा रहे हैं। किसान आत्महत्या को मजबूर होते जा रहे हैं। इस मौके पर मधु राय, श्रीराम ओझा, धरनीधर तिवारी, काश्तकारी दूबे, ठकुरदेई तिवारी, मदन तिवारी, मुकेश आदि मौजूद रहे। उधर, शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने काली महाल स्थित कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान केेक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। वहीं मलिन बस्तियों के बच्चों में मिठाइयां वितरित की गई। शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी एक ऊर्जावान व्यक्ति है। वे हमेशा किसानों, गरीबों व मजलूमों के समस्याओं के निस्तारण में हमेशा आगे रहते है। इस मौके पर दशरथ चौहान, संतोष तिवारी, बृजेश गुप्ता, सतपाल सिंह, डॉ. नंदलाल, मेवा शर्मा, दीपक गुप्ता, प्रमोद मौर्या, नंदगोपाल सिंह, महेश, नेहाल अख्तर आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें