ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश चंदौलीव्यक्ति नहीं विचार हैं दीनदयाल उपाध्याय : लक्ष्मण आचार्य

व्यक्ति नहीं विचार हैं दीनदयाल उपाध्याय : लक्ष्मण आचार्य

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि विचार है। उन्होंने अंत्योदय की परिकल्पना कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार अंत्योदय के...

व्यक्ति नहीं विचार हैं दीनदयाल उपाध्याय : लक्ष्मण आचार्य
हिन्दुस्तान टीम,चंदौलीSun, 06 Aug 2017 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक व्यक्ति ही नहीं बल्कि विचार है। उन्होंने अंत्योदय की परिकल्पना कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार अंत्योदय के सिद्धांतों पर गरीबों के हित में कार्य कर रही है। उक्त बातें रविवार को जिला मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कही। उन्होंने कहा कि यदि महल बिजली की रोशनी से जगमगाते हैं, तो गरीब की झोपड़ी में बिजली मिलती है। केंद्र व प्रदेश सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर योजनाएं संचालित कर रही है। गरीबों के लिए आवास, पेंशन, शौचालय, उज्जवला गैस आदि योजना प्रमाण हैं। कहा कि कांग्रेस की सरकार ने देश को लूटने का कार्य किया। इससे समाज के आम व्यक्ति व गरीबों की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। वहीं पूजीपतियों की तिजोरी में काला धन जमा होता गया। देश का विकास अवरुद्ध हो गया था। भाजपा की सरकार गरीबों तक विकास की किरण पहुंचाकर देश को समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि व वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल के बताए रास्ते पर चलने का कार्य कर रही है। देश की आजादी के दौरान पूरी दुनिया में पूजीवाद और साम्यवाद की विचारधारा प्रचलित थी। लेकिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। अंत्योदय के सिद्धांत पर बल दिया। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने को प्रेरित किया। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, क्षेत्रीय मंत्री दर्शना सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, उमाशंकर सिंह, शशिशंकर सिंह, अभिमन्यु सिंह, शिवराज सिंह, सूर्यमुनी तिवारी, शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें